महाकाल की नगरी उज्जैन में टूटा अयोध्या का रिकॉर्ड, महाशिवरात्रि पर दीयों से सजी महादेव कि नगरी

Spread the love

महाकाल की नगरी उज्जैन में बना विश्व रिकॉर्ड , 18 लाख 82 हजार 229 दीयों से जगमग हुई महाकाल की नगरी उज्जैन ,शिप्रा के घाटों पर आज के दिन सबसे बड़ा इतिहास रचा गया ,करीब 19 लाख दीये महाकाल की नगरी उज्जैन जलाए गए। वहीं,उज्जैन के पूरे शहर में 21 लाख दीपक जलाए गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने साथ में 11 दीपक प्रज्जवलित कर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव की शुरूआत कि |

लेजर शो और आतिशबाजी शुरू होने वाली है ,शिप्रा तट के रामघाट से दत्त अखाड़ा की ओर जाने वाली छोटी रपट पर। भगवान शिव की आराधना लेजर शो से की जाएगी। शिप्रा घाट पर 21 लाख से ज्यादा दीए जलाए जाने का दावा किया , लेकिन अभी आधिकारिक रूप से घोषणा होना बाकी है।

मध्य प्रदेश की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि पर कुछ घंटों के बाद उज्जैन में 21 लाख दीपकों से जगमगाएगा। महाकाल की नगरी उज्जैन एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करेगा। इस पल के साक्षी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई खास और आम नागरिक बनेंगे। शिव ज्योति अर्पणम नाम से होने वाला यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट कार्यक्रम होगा। इसमें उपयोग हर सामग्री को पुन: उपयोग में लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *