
नवादा:- रामनवमी पर्व 2023 के सफल आयोजन और विधि-व्यवस्था के मद्देनजर श्रीमती उदिता सिंह जिला पदाधिकारी, अम्ब्रीष राहुल पुलिस अधीक्षक, नवादा द्वारा संयुक्त रूप से आज नगर थाना नवादा परिसर एवं हिसुआ थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई। उन्होंने शांति समिति एवं जन प्रतिनिधियों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में सभी पर्व और त्योहार को मनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी आयोजक अपने स्तर से सक्रिय और अनुभवी युवाओं को वाॅलेन्टियर के रूप में शामिल करेंगे। जिनका पहचान और विवरणी स्थानीय दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को सुलभ करायेंगे।

सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर जिला प्रशासन के द्वारा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। संबंधित अधिकारियों से अफवाहों का खण्डन करायेंगे। सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
सभी आयोजक शोभा यात्रा निकालने के पूर्व संबंधित थाना से लाईसेंस अनिवार्य रूप से ले लेंगे। लाईसेंस में निर्धारित समय और रूट का पालन अवश्य करेंगे।
शोभा यात्रा में डीजे को प्रतिबंधित किया गया है। अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होगा। मोटरसाईकिल को प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील किये कि संभावित घटना की भी सूचना यथाशीघ्र वरीय अधिकारियों को अवश्य दें। भीड़ में ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जायेगी। असमाजिक तत्वों को बख्सा नहीं जायेगा।